KRSAHIGYAN.COM

KRASHIGYAN.COM

|| उन्नत  खेतीउन्नति किसान ||

|| पहले आओ पहले पाओ ||

सोलर पंप 60% अनुदान पर

                                                                सोलर पंप किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से अनुदान 

किसान भाइयों नमस्कार जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं आज के समय में महंगाई इतनी बढ़ती जा रही हैं की डीजल की कीमत लगभग ₹100 के पास पहुंच गई तो सिंचाई पर आने वाले खर्च को हम यदि एक बार लागत लगाकर शून्य कर दे।
महंगाई बढ़ने से फसल की लागत बढ़ रही हैं और मुनाफा कम होता जा रहा तो इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प लेकर आया हूं क्योंकि खेती में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सिंचाई ही निभाती है और यदि सिंचाई पर आने वाला खर्चा शून्य हो जाए तो मुनाफा स्वाभाविक है बढ़ जाएगा इसके लिए आपको करना क्या है।

कृषि विभाग के माध्यम से सोलर पंप अनुदान पर दिया जाता है। बहुत से किसान भाई अभी तक इस योजना के बारे में जानकारी नहीं होगी इसी के उद्देश्य से आप सभी को बताना चाहूंगा कि 2HP डीसी सोलर पंप 2HPAC, 3HP AC 5HP,7.5 HP AC,10HP AC के सोलर पंप पर किसान भाइयों को अनुदान दिया जाता है ।

                                                                                                                            7.5 HP का सोलर पंप
सोलर पंप अनुदान पर लेने के लिए सबसे पहले आपको कृषि विभाग में पंजीकृत होना अनिवार्य है यदि आप विभाग में पंजीकृत हैं जैसे कि आप को पीएम किसान का लाभ मिल रहा हो या वहां से किसी भी प्रकार का बीज अनुदान पर लिया हो इस केस में आप कृषि विभाग में पहले से पंजीकृत है यदि किसी कारणवश अभी तक पंजीकरण नहीं कराय तो उसके लिए दर्शन पोर्टल की शुरूआत की गई है दर्शन पोर्टल पोस्ट का लिंक दे देंगे आपको यदि आपने नहीं पढ़ा है तो उसको पढ़ लीजिएगा और वहां से अपना पंजीकरण करा लीजिएगा।

दर्शन पोर्टल

सोलर पंप की बुकिंग

सोलर पंप की बुकिंग से पहले या बुकिंग होने के पश्चात जिस एचपी का सोलर पंप आप बुक कर रहे हैं उसके अनुसार अपने खेत पर बोरवेल करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा सत्यापन के समय याद बोरवेल नहीं पाया जाता है तो आपकी बुकिंग निरस्त की जा सकती है इसके लिए 4 इंच 6 इंच 9 इंच की बोरिंग आपके सोलर पंप की HP के अनुसार होती है।                                                                                                 

सोलर पंप की बुकिंग का लक्ष्य आने वाला है जुलाई के लास्ट या अगस्त माह में ऑनलाइन बुकिंग इस वर्ष होगी। सोलर पंप की बुकिंग कब स्टार्ट हो रही इसकी जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉग पर निरंतर पढ़ते रहे अथवा अपने जिले मे कृषि विभाग के कर्मचारी से अपना संपर्क बनाए रखें जिससे लक्ष्य आने पर आपको अवगत करा दिया जाएगा और बुकिंग एक निर्धारित तिथि में समय पर ही पोर्टल ओपन होगा उस समय आप स्वयं भी ऑनलाइन कर सकते हैं या किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

पिछले सत्र में सोलर पंप की बुकिंग के समय 5000रू  का पहले अमाउंट आपके खाते से चालान के रूप में कटा था उसके बाद में बुकिंग कंफर्म हुई थी और इससे पहले सत्र में पहले बुकिंग की जाती थी फिर आप का टोकन कंफर्म होता था उसके बाद 5000रू टोकन धनराशि आपको बैंक में जाकर चालान के रूम में जमा करना था तो यह व्यवस्था प्रत्येक वर्ष बदलती रहती हैं इस वर्ष क्या होगा इसके बारे में नवीनतम अपडेट पाने के लिए मेरे ब्लॉग पर विजिट करते रहें।

इस प्रकार से आपके सोलर पंप की बुकिंग हो जाती है और इसके बाद में टोकन कंफर्म होगा आपको मैसेज के रूप में आपके फोन पर संदेश भेजा जाएगा उसके बाद आप जिस सोलर पंप की बुकिंग जैसे 2 HP,3 HP,5 HP,7.5 HP, 10HP की गई है उसके अनुसार जितनी धनराशि होती है वाह डायरेक्ट आप जमा कर सकते हैं या ऑफलाइन चालान निकालकर उसको बैंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं ।

नोट: सोलर पंप का कृषक अंश ही किसान भाइयों को जमा करना होता है और यह कृषक अंश में प्रत्येक वर्ष बदलाव होता रहता है क्योंकि यह प्राइवेट कंपनियों द्वारा निर्धारित किया जाता है ।

सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सोलर पंप लगभग 2 से 4 माह में सीधे आपके घर पर आ जाएगा और आप के खेत जहां पर बोरिंग कराया है वहां स्थापित कर दिया जाएगा।
किसान भाइयों यदि आपको इसके अलावा भी कोई भी समस्या आती है तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सवाल लिखकर भेज सकते हैं जिससे मैं उसका जवाब दे सकूं धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top