KRSAHIGYAN.COM

KRASHIGYAN.COM

|| उन्नत  खेतीउन्नति किसान ||

|| पहले आओ पहले पाओ ||

पेड़-पौधे लगाओ जीवन बचाओ 100%फ्री में

                                                             पेड़-पौधे लगाओ जीवन बचाओ

                                             100 % फ्री में पेड़ पौधे प्राप्त करने के लिए क्लिक करें 

किसान भाइयों नमस्कार आशा करता हूं आप सभी लोग अच्छे होंगे। जुलाई माह चल रहा है इस समय धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है इसी के साथ पेड़-पौधे भी लगाना चाहिए आप सोचेंगे कि पेड़-पौधे क्यों लगाना चाहिए तो उसके लिए आपको जानकारी के रूप में कुछ बताना चाहते  हैं।

सोंचो यदि किसी काम से हम लोग निकलते हैं चाहे वह रास्ते पर जा रहे हो या खेत खलिहान में हो और अचानक आपका साईकिल खराब हो जाए और दूर-दूर तक सही होने की संभावना ना हो इस समय क्या होता है कि सबसे पहले यह देखते हैं कि कहीं पेड़-पौधे लगा है तो उसकी छांव में थोडा आराम कर ले और यदि खेत में होते हैं तो जब ज्यादा धूप होती है और काम ज्यादा हो तो छांव ढूंढने लगते लेकिन आज के समय में यदि पेड़-पौधे खेत में लगा है तो उसे भी काट लिया जाता है और  पेड़-पौधे लगाने के लिए कोई नहीं सोचता है ।

                                             

 

यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए तो कदापि गलत नहीं होगा। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। भारतीय संस्कृति में भी वृक्षारोपण को अति पुण्यदायी माना गया है। शास्त्रों में लिखा गया है कि एक पेड़ लगाने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है।

पीएम किसान की 14 वीं किस्त 

कृषि यंत्रीकरण योजना 

कृषि ड्रोन योजना 

दर्शन पोर्टल 

 पेड़-पौधे ही पर्यावरण के रक्षक होने के साथ इसके बिना किसी का जन जीवन सम्भव ही नहीं  है। इसलिए लोगों को पेड़-पौधों को लगाने के लिए आगे आना चाहिए। लेकिन वर्तमान में लोग अपने भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए जंगल काटकर इस धरती को पेड़ विहीन बना रहे हैं। आने वाले समय में  पेड़-पौधे अगर कम होते गए तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या और अधिक पैदा होने लगेगी। जिसका असर वर्तमान में दिखाई भी दे रहा है।

पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगा है। स्थिति यह है कि पिछले 10 साल में पृथ्वी का तापमान अधिक बढ़ा है। इसकी वजह से हिम खंड भी पिघलने लगे हैं। अगर भविष्य में ऐसा ही होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम लोगों को ऑक्सीजन लेने के लिए रुपए खर्च करना पड़ेंगे। यदि तापमान  ऐसे ही बढ़ता जाएगा और वर्षा कम होती जाएगी जिससे हमारा जन जीवन प्रभावित होगा ।

                                                                       

प्रिय किसान भाइयों कम से कम प्रत्येक वर्ष किसान भाई को एक पेड़-पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। प्रत्येक जनपद में वन विभाग की नर्सरी होती है और कृषि विभाग के माध्यम से पेड़- पौधों का वितरण किया जा रहा है अधिक से अधिक आप सभी लोग कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा संपर्क करके सागौन,शीशम,जामुन,आंवला,आम, नीम आदि विभिन्न प्रकार के पेड़ दिए जाते है । साथ ही लगाए गए पेड़- पौधों की तब-तक सुरक्षा करें जब-तक वे बड़े नहीं हो जाते हैं। यह सब काम समाज को जागरूक किए बगैर नहीं हो सकता है। 

कृषि विभाग की टीम प्रतेक वर्ष किसान भाइयो को पेड़- पौधों का वितरण निशुल्क किया जाता है  उसके बाद पेड़- पौधों को उनके खेतों पर लगवाकर उसका जियो टैग से फोटो लिया जाता है जैसा कि फोटो में देख रहे है इस पोस्ट लिखने का मुख्य आशय यह है किसान लगाना तो चाहता है परन्तु अधिकतर किसान भाइयों को इसकी जानकारी न होने के कारण लाभ नहीं मिल पाता है । 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top